{"_id":"67d38f7f051519744f09df8a","slug":"trump-confident-us-will-annex-greenland-says-nato-chief-rutte-could-be-instrumental-world-news-in-hindi-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ग्रीनलैंड को अपना बनाएगा अमेरिका; इसमें नाटो प्रमुख निभा सकते हैं अहम भूमिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ग्रीनलैंड को अपना बनाएगा अमेरिका; इसमें नाटो प्रमुख निभा सकते हैं अहम भूमिका
Fri, 14 Mar 2025 07:38 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:38 AM IST
सार
ग्रीनलैंड पर कब्जा की मंशा लिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर ग्रीनलैंड को अपना बनाने की बात साफ कर दी। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि इस काम में नाटो प्रमुख मार्क रूटे अहम भूमिका निभा सकते है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाटो के महासचिव मार्क रूटे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की रणनीति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने ये विश्वास जताया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूटे इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रूटे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है ताकि अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
अमेरिका को रहना होगा सावधान- डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि कई देश ग्रीनलैंड के आसपास सक्रिय हैं और अमेरिका को इससे सावधान रहना होगा। साथ ही ट्रंप ने इस मुद्दे पर भविष्य में और बातचीत करने का इशारा भी किया। हालांकि, रूटे ने इस मामले में नाटो को शामिल करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड पर चर्चा को नाटो से बाहर रखना चाहिए, क्योंकि यह विषय नाटो का नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Greenland vs US: ग्रीनलैंडवासी ट्रंप की योजना के खिलाफ, संसदीय चुनाव जीते नीलसन बोले- अमेरिकी बनने की चाह नहीं
विज्ञापन
रूटे ने इस बात पर जताई चिंता
साथ ही रूटे ने यह भी स्वीकार किया कि आर्कटिक क्षेत्र में चीन और रूस की बढ़ती उपस्थिति चिंता का कारण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह जरूरी है कि इस क्षेत्र को सुरक्षित रखा जाए। गौरतलब है कि 10 मार्च को ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ग्रीनलैंड के लोग चाहें, तो वे अमेरिका का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका ग्रीनलैंड के लोगों के भविष्य के फैसले का समर्थन करता है और इसके लिए अरबों डॉलर का निवेश कर उन्हें नई नौकरियां और समृद्धि देने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट से अपील, जन्म से नागरिकता पर आंशिक रूप से लागू हों प्रतिबंध
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन