फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwin Retirement: BGT के दौरान संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स, कुंबले-धोनी और अश्विन से जुड़ा 'तीन' का आंकड़ा

Thu, 19 Dec 2024 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

अनिल कुंबले और सौरव गांगुली ने भारत में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, कुंबले, धोनी और अश्विन से जुड़ा एक संयोग भी है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Retired: Cricketers who retired during BGT including Kumble, Dhoni, Ashwin, Dravid, Laxman
भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान संन्यास लेने वाले खिलाड़ी - फोटो : BCCI
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बुधवार को उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के खत्म होने के बाद इसकी घोषणा की। इसी के साथ वह उन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में संन्यास लिया। इनमें अश्विन के अलावा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हैं। वहीं, अनिल कुंबले और सौरव गांगुली ने भारत में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, कुंबले, धोनी और अश्विन से जुड़ा एक संयोग भी है कि तीनों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद ही संन्यास लिया। आइए जानते हैं...
Ravichandran Ashwin Retired: Cricketers who retired during BGT including Kumble, Dhoni, Ashwin, Dravid, Laxman
श्रीकांत - फोटो : BCCI
1992 भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज: के श्रीकांत का संन्यास
भारत के पूर्व ओपनर श्रीकांत ने फरवरी 1992 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ही अपना आखिरी टेस्ट खेला था। हालांकि, वह वनडे खेलते रहे थे, लेकिन वनडे से भी उन्होंने मार्च 1992 में संन्यास ले लिया था। पर्थ के वाका में श्रीकांत ने आखिरी टेस्ट खेला था। इस मैच में वह 34 और 38 का स्कोर बना पाए थे। पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से अपने नाम की थी।
Ravichandran Ashwin Retired: Cricketers who retired during BGT including Kumble, Dhoni, Ashwin, Dravid, Laxman
वेंगसरकर - फोटो : BCCI
1992 भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज: दिलीप वेंगसरकर का संन्यास
सिर्फ श्रीकांत नहीं, 1992 की यह सीरीज महान दिलीप वेंगसरकर की भी आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हुई थी। पर्थ में खेला गया पांचवां टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट रहा। वनडे से वह पहले ही संन्यास ले चुके थे। इस तरह 1991/92 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज भारत के दो महान बल्लेबाजों के लिए आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Retired: Cricketers who retired during BGT including Kumble, Dhoni, Ashwin, Dravid, Laxman
द्रविड़ - फोटो : BCCI
2012 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: राहुल द्रविड़ ने लिया था संन्यास
भारत ने 2011/12 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस सीरीज के चौथे टेस्ट के बाद भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एडिलेड ओवल में खेला गया चौथा टेस्ट द्रविड़ का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। वनडे और टी20 से वह पहले ही संन्यास ले चुके थे। द्रविड़ ने अपने आखिरी मुकाबले में एक और 25 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Retired: Cricketers who retired during BGT including Kumble, Dhoni, Ashwin, Dravid, Laxman
लक्ष्मण - फोटो : BCCI
2012 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: वीवीएस लक्ष्मण ने लिया था संन्यास
द्रविड़ के अलावा एक और महान बल्लेबाज ने 2012 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ दिया था। यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण हैं। एडिलेड टेस्ट उनके लिए भी आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। लक्ष्मण ने अपने आखिरी मुकाबले में 18 और 35 रन की पारी खेली। भारत चार मैचों की यह सीरीज 4-0 से हार गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed