फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala prime time news roundup

श्रीश्री भरेंगे जुर्माना, माल्या पर महाभारत, और दिनभर की बड़ी खबरें

Thu, 10 Mar 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 07:24 PM IST
सार

  • श्रीश्री रविशंकर का कार्यक्रम होगा या नहीं, फैसला कल
  • शादी समारोह में जा रहे यूपी सपा विधायक की सड़क हादसे में मौत
  • भारत से दूर लंदन स्थित अपने आवास में नजर आए माल्या

विज्ञापन
amar ujala prime time news roundup
श्रीश्री रविशंकर - फोटो : gettty

विस्तार

श्रीश्री रविशंकर की संस्‍था आर्ट ऑफ लिविंग के स्‍थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाला कार्यक्रम कल से शुरु होगा या नहीं इस पर आज भी फैसला नहीं हो सका। अब इस पर अंतिम फैसला कल ही होगा। आज हुई सुनवाई में एनजीटी ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी), पुलिस और ‌अग्निशमन विभाग से इस कार्यक्रम को दिए गए अनुमति के बारे में पूछा।

विज्ञापन


तीनों ही विभागों ने एनजीटी को बताया कि कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण जारी है इस बारे में कल रिपोर्ट दे दी जाएगी। इस बीच एओएल के वकील ने कहा कि पांच करोड़ के जुर्माने को जमा कराने की प्रक्रिया जारी है।  
विज्ञापन


बता दें कि एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में श्रीश्री रविशंकर ने कहा था कि वो जेल चले जाएंगे लेकिन जुर्माना नहीं भरेंगे। श्रीश्री का कहना था कि अगर किसी तरह की आपत्ति थी तो पहले बताना चाहिए था। हम कार्यक्रम करते ही नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि एनजीटी के इस आदेश को वो न्यायालय में चुनौती देंगे। बता दें‌ कि बुधवार को सुनवाई के बाद एनजीटी ने फैसला देते हुए आर्ट ऑफ‌ लिव‌िंग को कार्यक्रम शुरु होने से पहले पांच करोड़ का जुर्माना जमा करने का आदेश दिया था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता से कहा कि उन्हें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में ही जाना चाहिए जहां पहले से ही मामला विचाराधीन है। 

शादी समारोह में जा रहे यूपी सपा विधायक की सड़क हादसे में मौत

amar ujala prime time news roundup
‌हादसा - फोटो : उजाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान की आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक की
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पड़े से टकरा गई, जिसमें विधायक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गनर और विधायक का बेटा गंभीर
रूप से घायल हो गया। 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बिलारी के सपा विधायक हाजी
इरफान अपने बेटे फहीम और साथियों के साथ फॉर्च्यूनर में सवार होकर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सैफई जा
रहे थे। 

इसी दौरान कछला मुजरिया रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा
इतना जबरदस्‍त था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

भारत से दूर लंदन स्थित अपने आवास में नजर आए माल्या

amar ujala prime time news roundup

शराब व्यवसायी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित आवास में देखा गया है। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के अनुसार लंदन के स्थित तिवेन में माल्या को उनके घर में देखा गया है और इसकी पुष्टि पड़ोसियों ने भी की है।

चैनल के अनुसार घर के सुरक्षा अधिकारियो नें उनसे वहां से जाने को भी कहा क्योंकि वह उनकी निजी संपत्ति है और उसने माल्या के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। बता दें कि बुधवार को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी कि माल्या 2 मार्च को ही देश से बाहर जा चुक हैं।कोर्ट ने माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस को नोटिस भी जारी किया था।

इशरत जहां केसः राजनाथ बोले, यूपीए सरकार ने की गड़बड़ी, जांच करेगी केंद्र सरकार

amar ujala prime time news roundup

लोकसभा में गरुवार को इशरत जहां मामले पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इशरत मामले पर जवाब दिया। चर्चा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इशरत एनकाउंटर मामले में पिछली यूपीए सरकार ने गड़बड़ी की।  

उन्होंने यूपीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा इशरत मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने की को‌‌शिश की गई। राजनाथ स‌िंह ने बताया कि पिछली सरकार ने इस मामले में दो हलफनामे दिए जिसमें से पहले हलफनामे में इशरत को आतंकी करार दिया गया। कहा कि दोनों हलफनामे में यूपीए सरकार ने अलग-अलग तथ्य पेश किए। 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सवाल पर मजहब या जाति की बात नहीं की जानी चाहिए, आतंकी सिर्फ आतंकी होता है उसका कोई मजहब या जा‌ति नहीं होती है। राजनाथ सिंह ने यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने आतंकवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की।

यूपीए सरकार सैफरन टैरर की बात करती है। जो कि उनकी सरकार को मंजूर नहीं। उन्होंने लोकसभा में बताया कि इशरत मामले पर कई दस्तावेज गायब हैं, गृह मंत्रालय इस मसले पर आंतरिक जांच करवाएगा। लोकसभा में इशरत मामले पर चर्चा के दौरान काफी हंगामा हुआ।

राहुल गांधी ने पूछा, देश छोड़कर कैसे भागे विजय माल्या?

amar ujala prime time news roundup

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विजया माल्या के देश छोड़कर भाग जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा मोदी सरकार कहती है कि वह कालाधन वापस लेकर आएगी और जिसने सरकार के 9 हजार करोड़ चुराए हैं उन्हें देश से बाहर भागने दे रही है।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा कि जब सदन के भीतर अरुण जेटली से विजय माल्या पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दुनियाभर की बातें की लेकिन इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। राहुल ने कहा कि अगर कोई गरीब चोरी करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है लेकिन माल्या को नहीं।

राहुल ने कहा, '9 हजार करोड़ उठाकर माल्या जी भाग गए। अरुण जी से हमने पूछा माल्या जी देश से कैसे निकल गए? अरुण जी ने इतना बड़ा भाषण दिया लेकिन जवाब नहीं दिया।'

तेजस्वी ने कहा पीएम मोदी बिहार की जनता को क्या जवाब देंगे?

amar ujala prime time news roundup

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे के भड़काऊ बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कड़ा जवाब देते हुए कहा है महाराष्ट कि महाराष्ट्र किसी के बाप की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में कोई नफरत नहीं फैलाना चाहिए, देश सबका है।

यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे सरकार को राज ठाकरे पर कार्रवाई करने का आदेश दें। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं और ऐसे में वो बिहार की जनता को क्या जवाब देंगे? इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज आतंकी की भाषा बोल रहे हैं और इसे सहा नहीं जा सकता। 
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे मराठी मानुष के मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे सड़क पर उतरें और 'मराठी' एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए नए परमिट वाले गैर मराठियों के ऑटो रिक्शा को आग लगा दें।

राज ने ये बात मनसे के दस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोली खी । उन्होंने राज्य की फड़नवीर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि इस सरकार में मुंबई के अंदर 70 हजार नए ऑटो रिक्शा खरीदे गए, जिन्हें परमिट भी दिया गया।

भारत ने लॉंच की छठी नैविगेशन सैटेलाइट

amar ujala prime time news roundup

भारत ने अपनी छठी नैविगेशन सैटेलाइट गुरुवार को लॉंच कर दी। IRNSS1F यानी भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली की मदद  से जहां स्थलीय और समुद्री नैविगेशन आसान होगा वहीं यह सैटेलाइट आपदा प्रबंधन, वाहन ट्रैकिंग और जहाजी बेड़े के प्रबंधन के लिए मदद गार साबित होगा।

इसके तहत तीन उपग्रहों को जिओस्टेशनरी कक्षा और चार को जिओसिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस सैटेलाइट की मदद से किसी भी स्थान के 20 मीटर के अंदर की जानकारी सटीक रुप से ली जा सकेगी। ये सैटेलाइट बॉर्डर 1500 किलो मीटर तक दूर की जानकारी हासिल की जा सकती है।

नैविगेशन की श्रृंखला में यह छठा उपग्रह है। यह सैटेलाइट अपने साथ दो तरह के पेलोड्स लेकर गया है। पहला है नैविगेशन पेलोड और दूसरा है रेंजिंग पेलोड। नैविगेशन पेलोड जहां संचारित नेविगेशन सेवा संकेतों के लिए काम में आएगा वहीं दूसरा C- बैंड के साथ  ट्रांसपोंडर है जो उपग्रह की सीमा के सही निर्धारण की सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed