फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Shivpal Yadav is the only reason of dispute in Samajwadi party

अमर उजाला पोल: शिवपाल यादव ही सपा में बवंडर की असल वजह

Mon, 24 Oct 2016 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Shivpal Yadav is the only reason of dispute in Samajwadi party
poll
उत्तर प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच भतीजे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच का विवाद गर्म होता दिख रहा है। लेकिन, इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी अलग पार्टी बनाने के कयासों पर विराम लगा दिया। छह मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि मैं पार्टी में ही रहूंगा, नई पार्टी नहीं बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं रथ भी चलाऊंगा और पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी शामिल रहूंगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी मेरे पिता हैं, मैं हमेशा ही उनकी सेवा करता रहूंगा। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के जन्मदिन पर मैं उन्हें एक्सप्रेस वे का तोहफा दूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं टूटेगी। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि समाजवादी पार्टी में उठे सियासी बवंडर के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, पहला शिवपाल यादव, दूसरा अमर सिंह और तीसरा रामगोपाल यादव।
विज्ञापन


कुल  6,479 पाठकों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक पाठकों ने पहले विकल्प शिवपाल यादव को चुना। 53.82 फीसदी 3,487 पाठकों ने माना कि सपा में उठे सियासी बवंडर के लिए शिवपाल यादव जिम्मेदार है। 36.95 फीसदी यानी 2,394 पाठकों ने अमर सिंह सपा में मचे घमासान के लिए जिम्मेदार माना। वहीं 9.23 फीसदी यानी 598 पाठकों ने रामगोपाल यादव फसाद की जड़ माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed