{"_id":"5f6279438ebc3e3291152c9c","slug":"all-state-present-data-related-to-installation-of-cctv-cameras-in-police-stations-supreme-court-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी राज्य थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से संबंधित डाटा करे पेश : सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी राज्य थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से संबंधित डाटा करे पेश : सुप्रीम कोर्ट
Thu, 17 Sep 2020 02:14 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य सचिवों को हर थाने में सीसीटीवी कैमरों लगाने से संबंधित डाटा पेश करने के लिए कहा है। जस्टिस रोहिंग्टन एफ नारीमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य सचिवों को नोटिस जारी करते हुए हर थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पीठ ने यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सभी मुख्य सचिव इस मसले को गंभीरता से लेंगे। यह निर्देश देते हुए पीठ ने कहा कि इस तरह का प्रयास नागरिकों के मौलिक अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। सभी मुख्य सचिवों को 24 नवंबर से पहले हलफनामा दायर करने के लिए कहा गया है। अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।
विज्ञापन