फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India have got the DGCA nod to operate a Boeing 787-8 for the special non stop flight

एयर इंडिया ने मांगी 'गुप्त फ्लाइट' की इजाजत, डीजीसीए ने दी मंजूरी

Sun, 27 Jan 2019 10:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Jan 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Air India have got the DGCA nod to operate a Boeing 787-8 for the special non stop flight
फाइल फोटो

इस तरह की खबरे हैं कि भारत बड़े भगोड़े आर्थिक अपराधियों को देश वापस लाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच पता चला है कि एयर इंडिया को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 787-8 विमान को ऑपरेट करने की मंजूरी दे दी है। जिससे कि दिल्ली और त्रिनिडाड एंड टोबैगा के पोर्ट ऑफ स्पेन के बीच विशेष नॉन-स्टॉप उड़ान संचालित की जा सके। 

विज्ञापन


विमानन नियामक से मंजूरी ऐसे समय पर मिली है जब इस तरह की बातों के अटकले तेज हैं कि भारत एक हाई प्रोफाइल आर्थिक भगोड़े को देश वापस लाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस बात की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। एयरलाइन ने बी787 ड्रीमलाइनर को दिल्ली से यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले मीडियम हॉल रूट्स (विमान के रुकने वाले स्थानों) पर तैनात किया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि डीजीसीए ने एयर इंडिया के अनुरोध को बिना किसी शक के मंजूरी दे दी क्योंकि यह अकेली ऐसी भारतीय एयरलाइन है जो कई सालों से लंबी दूरी की उड़ानों का संचालन कर रही है। दिल्ली से पोर्ट ऑफ स्पेन के बीच की उड़ानों में साढ़े सोलह से 17 घंटे का समय लगने की उम्मीद है। इसके लिए एयर इंडिया ने बोइंग विमान 787-8 को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया को वेस्टइंडीज जाने वाली स्पेशल फ्लाइट के लिए डीजीसीए के क्लीयरेंस की जरूरत थी। पता चला है कि विशेष विमान में 13 केबिन क्रू और पायलटों के तीन सेट को जाने की इजाजत होगी। तीन सेटों में को-पायलट भी शामिल होंगे जो यात्रा के दौरान पायलटों की जगह विमान का संचालन करेंगे। ठीक इसी तरह का अभ्यास एयर इंडिया ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को और मुबंई-न्यूय़र्क रूट पर भी अपनाया है।


पोर्ट ऑफ स्पेन विमान के लैंड करने के बाद क्रू को 12 घंटों का आराम मिलेगा। जिसका समय उनके होटल के कमरे में जाने से लेकर चेक आउट तक होगा। इसी वजह से क्रू की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पोर्ट ऑफ स्पेन में ठहरने का समय 14.5 घंटे होगा। 2.5 घंटे को एयरपोर्ट से होटल आने-जाने के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed