{"_id":"6acf0c1c5fc66669da0d1999","slug":"air-india-flight-ai-2030-emergency-landing-at-jaipur-airport-after-bomb-threat-and-hijack-alert-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में बम का अलर्ट: जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में बम का अलर्ट: जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है मामला?
Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
हलवारा-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान चार घंटे लेट
- फोटो : संवाद
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लाइट में बम होने की आशंका के बाद उड़ान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। इस सूचना से विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उसकी गहन जांच शुरू की। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तलाशी ली जा रही है। बम की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में विमान की जांच के अंतिम नतीजे और उड़ान के दिल्ली के लिए दोबारा रवाना होने के समय की पुष्टि नहीं हुई है।
खबर अपडेट की जा रही है....