फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Arun Govil, famous as Lord Ram of Ramayan TV series, joins BJP

Actor Arun Govil News : 'कृष्ण' और 'द्रौपदी' तो थे ही अब 'राम' भी हुए भाजपा के, गोविल बोले-कुछ लोगों को 'जय श्रीराम' से एलर्जी

Thu, 18 Mar 2021 06:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Actor Arun Govil, famous as Lord Ram of Ramayan TV series, joins BJP
अरुण गोविल भाजपा में शामिल - फोटो : BJP Twitter

अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह टीवी धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे। बृहस्पतिवार को वे दिल्ली में भाजपा में शरीक हुए। पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोविल का भाजपा में शामिल होना अहम माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविल ने ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों को 'जय श्रीराम' कहने में एलर्जी है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। यह राष्ट्र निर्माण के लिए घातक होगा। यह भगवान राम का देश है। 

विज्ञापन

राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में अभिनेता अरुण गोविल ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। गोविल ने संवाददाता सममेलन में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के मद्देनजर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि गोविल जी का जीवन गैर विवादित रहा है। हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरठ में पले-बढ़े हैं गोविल
बता दें, अरुण गोविल यूपी के मेरठ केंटोनमेंट में पले-बढ़े हैं। उनकी शिक्षा सहारनपुर व शाहजहांपुर में हुई है। उनके पिता मेरठ के जलकार्य विभाग में इंजीनियर रहे। गोविल ने मथुरा के कॉलेज से बीएससी की है। 



उल्लेखनीय है कि हिंदुत्व का प्रमुख चेहरा बनी भाजपा के पास धारावाहिक महाभारत में 'कृष्ण' बने अभिनेता नीतीश भारद्वाज व 'द्रोपदी' बनी रूपा गांगुली पहले से हैं। दोनों भाजपा के पक्ष में सक्रिय रूप से काम करते हैं। रूपा गांगुली तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक भी हैं। 
चुनाव नहीं लड़ेंगे गोविल, प्रचार करेंगे
भाजपा ने कहा है कि अरुण गोविल चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके भाजपा में शामिल होने से 27 मार्च से शुरू हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में दक्षिणपंथी वोटरों को लुभाने के लिए एक और आकर्षक चेहरा मिल गया है। 

बोले-'जय श्रीराम' का नारा लगाने में कुछ गलत नहीं
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद गोविल ने कहा कि 'जय श्रीराम' का नारा लगाने में कुछ भी गलत नहीं है। बता दें, बंगाल चुनाव में यह नारा काफी गूंज रहा है। इसी नारे को लेकर टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में नाराजी जताई थी और बगैर भाषण दिए चली गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed