{"_id":"5fde9a8b8ebc3e3eb2530a0b","slug":"70-year-old-man-death-in-bhojpur-bihar-police-accused-of-beating-him-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भोजपुर में 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भोजपुर में 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
Sun, 20 Dec 2020 05:57 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 20 Dec 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत होने का परिवार ने आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने 70 साल के एक बुजुर्ग की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद अगिआंव बाजार में लोगों ने जमकर बवाल काटा और पूरे बाजार को बंद करवा दिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलार गांव में अवैध शराब का धंधा होता है। शुक्रवार रात पुलिस दीवार फांद कर तेलार गांव के एक घर में घुस गई। लोगों ने डाकू गिरोह समझकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए और पथराव करने लगे। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर लोगों को घसीट-घसीट कर बाहर निकाला और पीटा। इसी पिटाई के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई।
विज्ञापन