फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   55 Cong MLAs suspended as they hurl lollipops at treasury benches in Gujrat

गुजरातः कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में फेंके लॉलीपॉप, सभी निलंबित

Thu, 31 Mar 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
55 Cong MLAs suspended as they hurl lollipops at treasury benches in Gujrat
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष गणपत वासवा ने बुधवार को कांग्रेस के 55 विधायकों को निलंबित कर दिया। विधानसभा में कांग्रेस के 60 विधायक हैं। विधायकों पर आरोप था कि उन्होंने पाटीदार आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल समेत सत्ता पक्ष की कुर्सियों की ओर लॉलीपॉप फेंका। गुजरात विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रश्नकाल शुरु होने के तुरंत बाद ही कांग्रेस विधायक राघवजी पटेल ने प्राइवेट मेंबर ‌बिल पर बहस की मांग की, जिसमें आर्थिक रूप से अक्षम समुदायों के लिए 20 फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई ‌थी। हालांकि विधानसभा अध्‍यक्ष ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सदस्यों को एक दिन पहले ही बता चुके हैं कि प्रश्नकाल के दौरान बिल पर बहस नहीं की जा सकेगी। 
विज्ञापन


सदन में राघवजी के समर्थन में सभी कांग्रेस विधायक भी आ गए। कांग्रेस विधायक ने सफेद टोपी भी लगा रखी थी, जिस पर 'जय सरदार, जय पाटीदार' लिखा हुआ था। उन्होंने पोस्टर भी लहराए, जिस पर गुजराती में लिखा था, 'हार्दिक ने जेल, अनार ने महल'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉलीपॉप आनंदीबेन पटेल और मंत्रियों की कुर्सियों के पास गिरे

55 Cong MLAs suspended as they hurl lollipops at treasury benches in Gujrat

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, विधानसभा अध्‍यक्ष ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया हालांकि कांग्रेस के विधायकों ने उनकी बात नहीं सुनी और सत्ता पक्ष की कुर्सियों को ओर लॉलीपॉप फेंकना शुरु कर दिया। ये लॉलीपॉप मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और मंत्रियों की कुर्सियों के पास गिरे। जिसके बाद गुजरात सरकार में मंत्री नीतिन पटेल ने सदन में मौजूद कांग्रेस के सभी 55 विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया। विधानसभा अध्यक्ष गणपत वसवा ने प्रस्ताव मान लिया और सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया। 

निलंबन के बाद राघवजी पटेल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन था, इसलिए हमने बुधवार को ही बिल पेश करने की मांग की ‌थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने हमारी बात नहीं सुनी और हमें सत्र के अंत तक निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed