{"_id":"570ad55a4f1c1ba979c810c8","slug":"500-constables-will-be-deployed-in-the-security-of-the-royal-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के दीदार को आ रहे शाही जोड़े की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 कांस्टेबल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल के दीदार को आ रहे शाही जोड़े की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 कांस्टेबल
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
Updated Mon, 11 Apr 2016 04:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के दीदार के लिए 16 अप्रैल को आ रहे ब्रिटेन के शाही परिवार के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट की सुरक्षा में 500 पुलिस कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। अगर उनके स्वागत के लिए केंद्र सरकार के कोई बड़े मंत्री या प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आते हैं तो सुरक्षाकर्मियों की संख्या 1000 कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इनके अलावा एटीएस, बीडीएस, एसटीएफ को भी लगाया जाएगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो और लोकल इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने अभी से खुफिया जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। आला अफसर सुरक्षा का प्लान बनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाही जोड़े के स्वागत के लिए आ सकते हैं। इस संभावना की मौखिक सूचना अफसरों को मिली है, लेकिन कोई औपचारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस का फोकस खुफिया एजेंसियों से इनपुट हासिल करने पर है। मालूम किया जा रहा है कि शाही जोड़े को किसी आतंकी गुट से खतरा तो नहीं है। एक दो दिन में ही बम डिस्पोजल स्क्वैड और डॉग स्क्वैड के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।
शाही जोड़े की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अगर उनके साथ कोई और भी वीवीआईपी आता है तो आस पास के जनपदों से भी फोर्स मंगाई जाएगी
- डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )