फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2 years after mom son tops Class X in Mathura

मां के दो साल पहले टॉप करने के बाद अब बेटे ने किया 10वीं में टॉप

Tue, 17 May 2016 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
2 years after mom son tops Class X in Mathura
ज्योति और उनका बेटा साहिल - फोटो : TOI

प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। परिस्थितियां रुकावटें बनती हैं, लेकिन हालात का डटकर सामना कर मंजिलें अक्सर मिल जाया करती हैं। कुछ ऐसा ही दो साल पहले साहिल की मां ने किया और अब अब उनके बेटे ने।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दो साल पहले ज्योति गुप्ता ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मथुरा जिले में टॉप किया। अब उनको वही खुशी दो साल बाद उनके बेटे साहिल ने दी है। ज्योति के 14 साल के बेटे साहिल ने भी यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में जिले में टॉप कर मां की कामयाबी का इतिहास दोहराया है।
विज्ञापन


2014 में मथुरा जिले में टॉप करने वाली ज्योति ने तंग हालात के चलते आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। लेकिन ज्योति के भीतर आगे पढ़ने की इच्छा जिंदा दी।33 साल की उम्र में 2013 में ज्योति ने फिर नौवीं कक्षा में प्रवेश लिया और पढ़ाई शुरू कर दी। 10वीं में जिला टॉप करने के बाद इस साल उन्होंने साइंस स्ट्रीम से 90 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के 2 साल बाद जब बेटे ने किया टॉप
ज्योति के घर में तब खुशियां दोगुना हो गई जब उनके 14 साल के बेटे 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। ज्योति के बेटे साहिल ने मां की कामयाबी का फिर से इतिहास दोहराया।

ज्योति अपनी पढ़ाई जारी रख ग्रैजुएशन करके टीचर बनना चाहती हैं। वहीं वह अपने बेटे को इंजिनियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उनकी सफलता में अहम योगदान उनके पति अजया का है जो कि एक टीचर हैं। ज्योति बताती हैं कि जब भी वह पढ़ाई करती हैं तो उस दौरान घर का सभी काम उनके पति अजय करते हैं।


मां और बेटा एक साथ जाते थे स्कूल
ज्योति गुप्ता ने मथुरा के समलिया इंटर कॉलेज से इसी साल 12वीं पास किया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में मैं और बेटा साहिल एक साथ नियमित तौर पर स्कूल जाते रहे, लेकिन उनके बेटे ने कभी भी इस बात को लेकर असहज महसूस नहीं किया बल्‍कि बेटे साहिल को गर्व होता है कि उसकी मां ने फिर से स्कूल में एडमिशन लेकर पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed