फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 October 2026 major event 2026

आज के दिन: इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जाएगी

Fri, 02 Oct 2026 05:50 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 02 Oct 2026 05:50 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 2 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
2 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज  2 अक्तूबर सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज से इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। इसके साथ ही देश में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जाएगी। 

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन 
इंडिया गठबंधन के सदस्य 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक डीएम कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 6 अक्तूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह संस्थाओं पर नियंत्रण किया जा रहा है। उनका यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क से आंदोलन शुरू होगा। उनका कहना है इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना (यूबीटी) की ओर से भी 4 अक्तूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालने की बात कही गई है। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का मध्य प्रदेश दौरा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को  मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। वे शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। गोपालक सम्मेलन में वे भारतीय न्याय संहिता पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह भोपाल बायपास-भौरी के पास आईआईएसईआर (अत्रि) परिसर का शिलान्यास करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज है गांधी जयंती
आज 2 अक्तूबर है। आज गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्तूबर 2026 को उनकी 157वीं जयंती के रूप में मनाई जाएगी। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह से जुड़े उनके विचारों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रभावित किया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के लिए याद किए जाने वाले शास्त्री जी का सार्वजनिक जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्री जी ने देश के कठिन दौर में नेतृत्व किया और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया। यह नारा देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है। उनका जीवन सादगी और सार्वजनिक सेवा से जुड़े मूल्यों के लिए जाना जाता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

 

विशेष अभियान-6.0 आज से शुरू
केंद्र सरकार 2 से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान-6.0 चलाएगी। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजा की सफाई, रखरखाव, गड्ढामुक्त सड़कें, शौचालयों का उन्नयन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा सड़क संकेतकों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान का मकसद राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से कचरा हटाया जाएगा। टोल प्लाजा के शौचालयों का नवीनीकरण और नियमित रखरखाव किया जाएगा। साथ ही टोल प्लाजा पर सफाई, रंग-रोगन, बेहतर रोशनी और सौर ऊर्जा सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed