फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition rallies against the Election Commission INDIA bloc meeting leaders Rahul and Mamata to attend.

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष लामबंद: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राहुल-ममता समेत कौन-कौन से नेता हो रहे शामिल?

Wed, 30 Sep 2026 11:23 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 30 Sep 2026 11:23 AM IST
सार

कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया अलायंस की बैठक बुधवार को दिल्ली में शुरू हुई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया, चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और विपक्षी दलों के बीच समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Opposition rallies against the Election Commission INDIA bloc meeting leaders Rahul and Mamata to attend.
इंडिया ब्लॉक की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विपक्षी गठबंधन- इंडिया अलायंस की आज (बुधवार) को बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए देशभर से कई राजनीतिक दल दिल्ली में इकट्ठा हो रहे हैं। इसमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से लेकर उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत कई बड़े दल पहुंच रहे हैं। इस मीटिंग में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कोऑर्डिनेशन मीटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के एसआईआर प्रोसेस और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है।
विज्ञापन

 

Opposition rallies against the Election Commission INDIA bloc meeting leaders Rahul and Mamata to attend.
बैठक में कौन से दल होंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बैठक में कौन से दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना?
इस बैठक में इंडिया गठबंधन के लगभग 23 सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस: पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी शामिल होंगे।

तृणमूल कांग्रेस (ममता): ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी बैठक में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल: तेजस्वी यादव पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस-पीडीपी: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती शामिल होंगे।

राकांपा-शरदचंद्र पवार: सुप्रिया सुले और अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

वाम दल: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास शामिल होंगे, जबकि भाकपा, भाकपा-माले और आरएसपी  के नेता भी मौजूद रहेंगे।

समाजवादी पार्टी: सपा की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतिनिधित्व करेंगे।

अन्य सहयोगी दल: झामुमो, आईयूएमएल, वीसीके, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, बीएपी, आरएलपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी चर्चाओं में हिस्सा लेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Opposition rallies against the Election Commission INDIA bloc meeting leaders Rahul and Mamata to attend.
इंडिया गठबंधन की आज बैठक में नहीं शामिल होंगे ये दल।। - फोटो : अमर उजाला
कौन से दलों ने बैठक से दूरी बनाने का एलान किया है? 

आम आदमी पार्टी (आप): आम आदमी पार्टी ने इस बैठक में शामिल न होने का स्पष्ट एलान किया है। पार्टी सांसद संजय सिंह के मुताबिक, आप इस बैठक से दूर रहेगी, हालांकि वह चुनाव आयोग के खिलाफ संसद में विपक्षी मांगों का समर्थन करेगी।

द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक): तमिलनाडु चुनावों के बाद कांग्रेस से उपजे राजनीतिक मतभेदों के चलते द्रमुक ने इस बैठक का बहिष्कार किया है और खुद को गठबंधन से अलग कर लिया है।

बीजू जनता दल (बीजद): नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल ने भी इस बैठक का हिस्सा न बनने का निर्णय लिया है।

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके): तमिलनाडु में कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने वाली अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके  भी इस बैठक में भाग नहीं ले रही है। 
विज्ञापन

Opposition rallies against the Election Commission INDIA bloc meeting leaders Rahul and Mamata to attend.
विपक्षी गठबंधन की बैठक में मुद्दे तय। - फोटो : अमर उजाला
बैठक में किस मुद्दे पर चर्चा होगी? 
इंडिया गठबंधन की यह बैठक चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच हो रही है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और एसआईआर को लेकर अपनी आगे की रणनीति पर चर्चा करने वाले हैं।
 

बैठक को लेकर गठबंधन ने क्या कहा? 
इंडिया गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, 'चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। कल कांग्रेस की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर हम यहां एक प्रस्ताव पेश करेंगे। 
वहीं, एनसीपी एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर कहा 'ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से भारत के संविधान को कुचला है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मूल्यों को खत्म करने की कोशिश की है, उस पर चर्चा होगी। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन में सब ठीक है। 

इंडिया गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इसमें शामिल पार्टियां और दूसरी विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के लगातार हमलों से भारत के संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं। सत्ता में बने रहने के लिए ईसीआई के जरिए वोट चोरी करने की योजना बनाई

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा इंडिया ब्लॉक में वापस आना डीएमके पर निर्भर करता है। अगर वे ऐसा करते हैं तो हमें खुशी होगी। केरल और दूसरे राज्यों में कांग्रेस के साथ हमारे गंभीर मतभेद हैं, लेकिन भाजपा का मुकाबला करने के हमारे बड़े मकसद के लिए उनके साथ सहयोग करने में यह कोई रुकावट नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि दूसरी पार्टियां भी मतभेदों से ऊपर उठेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कहने पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा किए जा रहे असंवैधानिक और गैर-कानूनी कामों का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का एक बड़ा गठबंधन बन रहा है। हम वामपंथी दलों का मानना है कि यह एक ऐसा खतरा है जिससे निपटने के लिए लोकतंत्र को बचाने और देश के संविधान की रक्षा करने के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा? 
इंडिया गठबंधन की बैठक पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बैठक चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और दो चुनाव आयुक्तों द्वारा जताई गई चिंताओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि यह बैठक चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ियों और दो चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। यादव ने कहा, 'यह बैठक चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों और दो चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में है।' 

आप ने इस बैठक पर क्या बोला? 
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'चूंकि आप इंडिय गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। ज्ञानेश कुमार से जुड़ा मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा है। जो लोग चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठते हैं, वे ही शिकायतें उठा रहे हैं। सीजेपी 2 अक्तूबर को विरोध-प्रदर्शन कर रहा है और मेरा मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए।'

इंडिया गठबंधन की बैठक पर क्या पलटवार किया? 
इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा सांसद भोला सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता की भूख से प्रेरित है। प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर घबराया हुआ है। अगर चुनाव आयोग ने वास्तव में चुनावों में धांधली की होती, तो कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना या कर्नाटक में सरकारें नहीं बना पाती, और न ही उन्हें 100 सांसद सीटें मिलतीं। ये बेबुनियाद आरोप हैं। जनता तय करती है कि कौन सत्ता में रहेगा और किसे वोट देकर बाहर किया जाएगा। जहां तक एसआईआर के मुद्दे की बात है, तो लोकतंत्र में कोई व्यक्ति केवल एक ही वोट डाल सकता है।  चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से चुनाव कराता है। लोकतंत्र में इस तरह के आरोप अनुचित हैं।'

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा? 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि इंडिया गठबंधन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने को तैयार नहीं है, क्योंकि विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए राजधानी में बैठक कर रहा है।

चौहान ने बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल न होने का जिक्र किया। साथ ही बताया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली नहीं आ रहे हैं और बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन बैठक से पहले ही बिखर चुका था। अखिलेश जी कहीं और व्यस्त हैं। उद्धव वर्चुअली शामिल होंगे, व्यक्तिगत रूप से नहीं। इंडिया गठबंधन राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार नहीं करता। देश ऐसे व्यक्ति को नेता के तौर पर कैसे स्वीकार कर सकता है जिसे खुद कांग्रेस पार्टी ही नेता नहीं मानती?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed