फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बेटे ने अपने पिता को बताया किस्मत वाला, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 28 May 2023 01:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 28 May 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: Read Whatsapp Majedar Chutkule Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने मुस्कुराने से हमारे साथ-साथ हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके चेहरे पर मुस्कान रहती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। हल्की हंसी आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी साबित होता है। इसके अलावा  हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही कई बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। यही वजह है कि हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के मजेदार सिलसिला... 



बेटा - पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?
पापा- वो कैसे बेटा?
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, 
अब आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी।

Funny Jokes: Read Whatsapp Majedar Chutkule Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
Funny Jokes: Read Whatsapp Majedar Chutkule Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
बैंक मैनेजर- हां... 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, लेकिन मेरी पत्नी ने देखा है, ये कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: Read Whatsapp Majedar Chutkule Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
सास अपनी आलसी बहू से परेशान हो चुकी थी...
इसलिए उसको सिखाने के लिए सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर प्लान बनाया।
सास- बेटा कल हम दोनों झाड़ू लगाने के लिए झगड़ा करेंगे..
जब बहु देखेगी उसे कुछ शर्म आएगी।
जब मां और बेटे सुबह आपस में झगड़ा करने लगे तो शोर सुनकर बहू आई
दोनों का झगड़ा देखकर बोली- आप दोनों लड़िए मत,
एक दिन मां जी आप झाड़ू लगा लेना और अगले दिन आप लगा देना।
अब मां और बेटा एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं।
विज्ञापन
Funny Jokes: Read Whatsapp Majedar Chutkule Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था...
पति- तुम ब्यूटी पार्लर में 4000 का कबाड़ा करके आती हो, उसका क्या?
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर दिखूं इसलिए...
पति- पगली... मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे....
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed