Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसने की बहुत ज्यादा जरूरत है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule In Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: नर्स से संता- आइ लव यू तुमने मेरा दिल चुरा लिया, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंटू- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी?
मिंटू- सबसे पहले तो चखना आया फिर अंडा और
बाद में मुर्गी आई फिर 1 बियर और पानी की बोतल
सबसे लास्ट में बिल आया।
मिंटू का जवाब सुनकर चिंटू हंसते- हंसते गिर गया।
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
लड़का- शाहजहां जैसा,
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ,
लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार है।
सास बहू से- कैसी बहू है, सुबह इतनी देर से उठती है।
उठ जा कुंभकरण सूरज भी कब का निकल आया है।
बहू (करवट बदलते हुए)- चिल मां जी, वो सोता भी तो मुझसे पहले है ना
बहू की बात सुनकर सास हैरान रह गई।
सालू- मेरा वेट कैसे कम होगा?
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलाएं...
सालू- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे.....