{"_id":"5eea29f68ebc3e4316320fcd","slug":"himachal-weather-report-rain-chances-from-18th-june-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कल से मौसम खराब, 23 जून तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कल से मौसम खराब, 23 जून तक बारिश के आसार
Wed, 17 Jun 2020 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार से मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जून तक प्रदेश में बादल बरसने के आसार जताए हैं। 20 जून से प्रदेश में प्री मॉनसून की बौछार शुरू होने की संभावना भी है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल भी छाए रहे। इसके चलते धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.0, हमीरपुर में 38.8, बिलासपुर में 39.0, कांगड़ा में 35.1, मंडी में 35.8, चंबा में 35.0, धर्मशाला में 31.4, शिमला में 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन