फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Yellow alert for rain hailstorm and thunderstorm in most parts of Himachal today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में आज और कल भी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट; जानें

Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Yellow alert for rain hailstorm and thunderstorm in most parts of Himachal today and tomorrow
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान छाता लिए अपने गंत्वय की ओर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खराब चल रहे मौसम के बीच शुक्रवार को रोहतांग, धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में शाम के समय बादल झमाझम बरसे। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 11 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 12 मई से धूप खिलने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी पांच से छह डिग्री तक कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन

वीरवार रात को कुल्लू में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। शुक्रवार सुबह रोहतांग सहित लाहौल की चोटियों में पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई। मंडी, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। बारिश से कांगड़ा और मंडी में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। दोपहर के समय हल्की धूप खिली रही। बर्फबारी से रोहतांग व कुंजम दर्रा बहाली का काम प्रभावित हो रहा है।



शुक्रवार शाम को शिमला में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर में 18.2, भुंतर में 16.1, कल्पा में 9.3, धर्मशाला में 17.6, ऊना में 15.7, नाहन में 17.9, केलांग में 6.2, मनाली में 12.3, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 19.6, बिलासपुर में 20.2, हमीरपुर में 19.3, चंबा में 16.8, डलहाैजी में 13.8, कुकुमसेरी में 6.1, भरमाैर में 11.6, रिकांगपिओ में 12.9, धाैलाकुआं में 21.9 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश....
वीरवार रात को नयना देवी में 38.2, भराड़ी में 30.8, नाहन में 29.8, जोत में 18.6, रोहड़ू में 10.0, भरमौर में 8.0, बरठीं में 7.4 और चंबा में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 35.0
बिलासपुर  34.2
ऊना 34.0
मंडी 32.2
कांगड़ा  31.8
भुंतर 30.6
धर्मशाला  29.0
शिमला 23.6
मनाली 22.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed