फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Year Ender 2024 shimla city got the gift of escalators and footpaths flyovers were not built

Year Ender 2024: शिमला शहर को मिली एस्केलेटर-फुटपाथ की सौगात, नहीं बने फ्लाईओवर; इतने प्रोजेक्ट अधूरे

Mon, 30 Dec 2024 12:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 12:53 PM IST
सार

Year Ender 2024: शिमला शहर में तीन सौ करोड़ रुपये के 15 से ज्यादा प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जो दिसंबर तक पूरे नहीं हो पाए। शहर में मिडल बाजार लिफ्ट समेत कुछेक प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जो लगभग तैयार हैं, लेकिन उद्घाटन न होने से जनता को इस साल इनकी सुविधा नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Year Ender 2024 shimla city got the gift of escalators and footpaths flyovers were not built
जाखू मंदिर के लिए बना एस्केलेटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्मार्ट सिटी शिमला में इस साल शहरवासियों को जाखू मंदिर में एस्केलेटर, ढली बस अड्डे और संजौली स्मार्ट फुटपाथ जैसी कई बड़ी सौगात मिली। ऐतिहासिक रिज मैदान को बचाने का 68 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी लगभग तैयार हो गया है। इससे रिज की खूबसूरती भी बढ़ी है। हालांकि, शिमला शहर में तीन सौ करोड़ रुपये के 15 से ज्यादा प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जो दिसंबर तक पूरे नहीं हो पाए। सरकारी महकमों की लेटलतीफी से ये प्रोजेक्ट तीन साल बाद भी अधूरे हैं। इनमें कई ऐसे भी हैं जो इस साल सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रहे। 

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत मार्च में शहर को जाखू एस्केलेटर के रूप में सबसे बड़ी सौगात मिली। एस्केलेटर से मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिली है। ढली में नया बस अड्डा भी तैयार हुआ। यहां से अब ऊपरी शिमला के लिए बसों का संचालन होगा। संजौली आईजीएमसी स्मार्ट फुटपाथ, छोटा शिमला वॉकवे, सर्कुलर रोड फुटपाथ बनने से शहर की जनता की पैदल आवाजाही भी आसान हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिवोली मार्केट में नई दुकानें बनीं, कई बुक कैफे भी खुले। शहर में मिडल बाजार लिफ्ट समेत कुछेक प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जो लगभग तैयार हैं, लेकिन उद्घाटन न होने से जनता को इस साल इनकी सुविधा नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

तीन साल बाद भी ये 9 प्रोजेक्ट अधूरे
आईजीएमसी न्यू ओपीडी पार्किंग 
ऑकलैंड टनल, डेंटल कॉलेज पार्किंग
एसडीए पार्किंग, विकासनगर, टुटू पार्किंग
विकासनगर, लक्कड़ बाजार और ऑकलैंड टनल की लिफ्ट

इस साल भी फाइलों में ही रहे ये 4 प्रोजेक्ट
कार्टरोड पर विधानसभा फलाईओवर (40 करोड़ रुपये)
खलीनी में डबललेन फ्लाईओवर (17 करोड़ रुपये)
मालरोड पर तारों को भूमिगत करने का प्रोजेक्ट (50 करोड़ रुपये)
सर्कुलर रोड का चौड़ीकरण (122 करोड़ रुपये)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed