फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   world highest statue in himachal

इनसे ऊंचे हनुमान क्या कहीं देखे हैं आपने?

Fri, 21 Feb 2014 02:33 PM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
world highest statue in himachal

हिमाचल प्रदेश्ा में मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने हनुमान की 171 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण करने का दावा किया है। राज्य के सोलन में यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन डा. राजकुमार राणा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समुद्र तल की ऊंचाई के हिसाब से यह विश्व की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा होगी। ट्रस्ट यह मूर्ति गांव लाडो स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय सुल्तानपुर में स्थापित करेगा।

विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में होगी दर्ज

world highest statue in himachal

प्रतिमा बनाने का कार्य पद्म श्री आवार्ड से सम्मानित मूर्ति शाला मातूराम आर्ट सेंटर को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से करवाने पर विचार किया जा रहा है।

इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन समेत विवि के कुलपति डा. रोशन लाल, उपकुलपति डा. ओमप्रकाश, कुलसचिव डा. शोभना जीत भी मौजूद रहेंगे।

ट्रस्ट के मुताबिक प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मातू राम आर्ट सेंटर के निदेशक नरेश कुमार ने कहा कि यह प्रतिमा अब तक बनाई गई प्रतिमाओं में सबसे ऊंची होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed