फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Western Disturbance to become active in Himachal starting Monday rain and gusty winds likely until the 30th

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में सोमवार से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 30 तक बारिश और अंधड़ के आसार

Sun, 26 Apr 2026 11:53 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला/नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला/नई दिल्ली। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Apr 2026 11:53 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है कि सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को गर्मी से निजात दिलाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Western Disturbance to become active in Himachal starting Monday rain and gusty winds likely until the 30th
रोहतांग की पहाड़ी पर शनिवार को हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कोकसर और अटल टनल के आसपास बारिश के साथ फाहे गिरे। कुल्लू में दोपहर तीन बजे के बाद अंधड़ चला और कई जगह बारिश हुई। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से लू चली। रविवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

विज्ञापन

Western Disturbance to become active in Himachal starting Monday rain and gusty winds likely until the 30th
रिज मैदान पर घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली। दोपहर को कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया। जुब्बल की पंचायत झाल्टा, गिल्टाड़ी, झगटान, मांदल और भोलाड़ के अलावा चिड़गांव की रोहल, धगोली और आंध्रा पंचायत में शुक्रवार शाम ओलों ने तबाही मचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Western Disturbance to become active in Himachal starting Monday rain and gusty winds likely until the 30th
पेड़ों की छाया में बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पहुंच गया है। बीते साल अप्रैल में ऊना में अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंचा। इससे पूर्व साल 2022 में पारा 43.2 डिग्री रहा था।

विज्ञापन

कांगड़ा, धर्मशाला और सोलन 4 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म 
कांगड़ा, धर्मशाला, सोलन और नाहन में भी साल 2022 के बाद शनिवार को सबसे अधिक गर्मी पड़ी। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, बद्दी, नालागढ़, पांवटा साहिब, कांगड़ा, धर्मशाला, सुंदरनगर और भुंतर में गर्म हवाएं चलने से दिन के समय सड़कें सुनसान हो गई हैं।  वहीं शुक्रवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम पारा 25.0, देहरा गोपीपुर में 22.0, जुब्बड़हट्टी में 21.0, बिलासपुर में 20.5, कांगड़ा में 20.3, शिमला में 19.0, नाहन में 18.8, मंडी में 18.3, धर्मशाला-ऊना में 18.2 डिग्री रहा। 

कहां कितना अधिकतम तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 42.2
कांगड़ा  36.1
सुंदरनगर 36.0
बरठीं 35.9
मंडी 35.1
सोलन 33.4
नाहन 33.3
धर्मशाला 33.0
भुंतर 32.6
शिमला 27.4
मनाली 25.4
ताबो  20.0

40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के
गर्मी शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह सामान्य से काफी ज्यादा है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। 

देश में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस यूपी के बांदा का रहा। इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री, झांसी में 44.8 डिग्री रहा। बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर है, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रह सकती हैं। यह स्थिति हीट डोम जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed