फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh said If the mosque is found illegal then it will definitely be demolished

Shimla Sanjauli Masjid: विक्रमादित्य सिंह बोले- मस्जिद अवैध पाई गई तो तो निश्चित तौर पर की जाएगी धवस्त

Wed, 11 Sep 2024 05:02 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ संजौली में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इसमें फैसला आता है और अगर ये अवैध पाया जाता है तो निश्चित तौर पर इसे ध्वस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said If the mosque is found illegal then it will definitely be demolished
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली इलाके में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के मामले पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "यह मामला लंबे समय से लंबित है। जहां तक इसमें अवैध भवन के निर्माण की बात है, उस पर सरकार ने संज्ञान लिया है। मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इसमें फैसला आता है और अगर ये अवैध पाया जाता है तो निश्चित तौर पर इसे ध्वस्त किया जाएगा। मगर हमें कानून की प्रक्रिया से आगे चलना है। हम चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे।"
विज्ञापन

 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते वीरभद्र सिंह ने ही 2006 में धर्मांतरण कानून बनाया था। यह हिमाचल के इतिहास में दर्ज है। करोड़ों रुपये मंदिरों के निर्माण को दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विधायक बलवीर वर्मा और हरीश जनारथा ने यह मामला उठाया। पंचायतीराज मंत्री ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है। विभाग का मंत्री होने के नाते इसका जवाब दिया गया। संजौली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन करना सबका अधिकार है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाएगा। माहौल शांत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्री, विधायकों से इस मामले में बात होगी। वह इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहबाजारियों के लिए नियमों को मजबूत करने के लिए बनेगी कमेटी
शिमला। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धर्मशाला, शिमला और अन्य जिलों में बाहरी राज्यों के लोग हैं। हिमाचल में किसी को आने से नहीं रोका जा सकता है। तहबाजारियों के लिए नियमों को और मजबूत किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें बदला भी जा सकता है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को पंजीकरण व वेरिफिकेशन की जांच होगी। कमेटी में मंत्री, विधायक और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed