फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Verification of Drawing Master candidates in Hamirpur will be on 10th call letters 24 candidates

Himachal News: हमीरपुर में ड्राइंग मास्टर के अभ्यर्थियों की सत्यापन 10 को, 24 अभ्यर्थियों को भेजे हैं कॉल लेटर

Thu, 05 Jun 2025 03:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड-980 के 24 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया 10 जून को होगी। सत्यापन के लिए सभी 24 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर पहले ही भेज दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Verification of Drawing Master candidates in Hamirpur will be on 10th call letters 24 candidates
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य चयन आयोग द्वारा प्रायोजित कला अध्यापक (ड्राइंग मास्टर) पोस्ट कोड-980 के 24 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया 10 जून को होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे सत्यापन कार्य शुरू होगा। सत्यापन के लिए सभी 24 अभ्यर्थियों को कॉल लैटर पहले ही भेज दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिला है तो वह भी उक्त तिथि को सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित इस प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि प्रायोजित अभ्यर्थी को अपने साथ मैट्रिक सर्टिफिकेट, बारहवीं या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश में मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट एंड क्राफ्ट डिप्लोमा का प्रमाण पत्र, फाइन आर्ट्स एवं विजुअल आर्ट्स में बीए या एमए या इसके समकक्ष डिग्री का प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, न्यूनतम चरित्र प्रमाणपत्र और बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां तथा इनका एक सेट साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed