फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Zero FIR registered in Nahan for rape of a minor, investigation handed over to Gagret police

Una News: नाबालिग से दुष्कर्म की जीरो एफआईआर नाहन में दर्ज, गगरेट पुलिस को सौंपी जांच

Wed, 15 Oct 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Zero FIR registered in Nahan for rape of a minor, investigation handed over to Gagret police
पीड़िता ने अपनी मां, सौतेले पिता और युवक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। महिला पुलिस थाना नाहन ने 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से जीरो एफआईआर 14 अक्तूबर 2025 को दर्ज हुआ है, जिसमें पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़िता के पिता और चाइल्ड हेल्पलाइन नाहन की अधिकारी नीलम शर्मा की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि पीड़िता की मां ने दूसरी शादी की हुई है। उसी दौरान गगरेट निवासी अश्वनी नामक युवक से उसकी जबरन शादी करवाई गई। शादी के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और धमकियां दीं। पीड़िता ने अपनी मां, सौतेले पिता और अश्वनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है तथा अपने पिता व दादी के साथ रहने की इच्छा जताई है। महिला थाना नाहन ने मामला दर्ज कर क्षेत्राधिकार अनुसार थाना गगरेट को जांच के लिए भेज दिया है। गगरेट पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed