{"_id":"6aea223dd1b74b3397039e48","slug":"youth-should-set-clear-goals-and-channel-their-energy-into-nation-building-awas-pandit-una-news-c-93-1-una1002-212352-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं : आवास पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं : आवास पंडित
Tue, 03 Nov 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
ऊना। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के छात्र अनमोल शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। छवि शर्मा दूसरे और एसवीएसडी कॉलेज भटोली की छात्रा नंदिनी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करते हैं। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में प्रस्तावित है। वहां से तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।