फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth dies after getting hit by 11000 KV power line

Una News: 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 09 May 2025 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting hit by 11000 KV power line
तीसरी मंजिल पर चाय पीते समय चपेट में आया शिबू कुमार
विज्ञापन


बंगाणा उपमंडल के थानाकलां में हृदय विदारक हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां में 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक शिबू कुमार की जान चली गई। युवक अपने मकान की तीसरी मंजिल पर चाय पी रहा था और समीप से गुजर रही 11000 केवी की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। शिबू कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम पंचायत बल्ह, जिला ऊना पेशे से बाइक मेकेनिक था। वह थानाकलां बाजार के समीप अपनी दुकान चलाता था। बुधवार को वह कुछ समय के लिए अपने घर गया था और तीसरी मंजिल पर चाय पीने के लिए कुर्सी पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी अचानक पास से गुजर रही 11000 केवी विद्युत लाइन ने उसे अपनी ओर खींच लिया। विद्युत करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शिबू गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय पास में मौजूद एक व्यक्ति ने साहस का परिचय देते हुए लकड़ी की मदद से शिबू को करंट से अलग किया और परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। दुर्भाग्यवश चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शिबू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई। युवक मेहनती और मिलनसार था। उसकी असमय मृत्यु से लोग स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से युवक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि शोकग्रस्त परिवार को आर्थिक राहत मिल सके।




बॉक्स

विद्युत बोर्ड ने की सुरक्षा दूरी बनाए रखने की अपील

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता इंजीनियर उदित सिंह ने कहा कि 11000 केवी की विद्युत लाइन अत्यंत शक्तिशाली होती है। इसके पास आने मात्र से यह व्यक्ति को अपनी ओर खींच सकती है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के समय विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने भवनों का निर्माण कार्य करते समय विद्युत लाइनों की स्थिति को गंभीरता से लें और तय मानकों के अनुसार ही निर्माण करें। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed