फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth dies after consuming poisonous substances

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

Sun, 28 Mar 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substances
Youth dies after consuming poisonous substances
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड चार में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान जसविंदर पिंटू (36) निवासी दौलतपुर चौक के रूप में हुई है। युवक के जहरीला पदार्थ खाने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसविंदर उर्फ पिंटू ने शनिवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर आए। इसके साथ ही सूचना पुलिस को इसकी दी। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार दिया लेकिन जहरीले पदार्थ का असर पूरे शरीर में फैल जाने से कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक अपने पीछे धर्मपत्नी सहित तीन बच्चे छोड़ गया है। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed