फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth congress workers burnt the effigy of Satti in Amb

अंब में युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका सत्ती का पुतला

Fri, 01 Jul 2022 09:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Youth congress workers burnt the effigy of Satti in Amb
अंब में सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को अंब चौक पर छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंका। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने सतपाल सिंह सत्ती के विरुद्ध नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के बयान पर अपना आक्रोश जाहिर किया। इससे पहले रोष रैली भी निकाली गई।
वहीं, एहतियात के तौर पर एसएचओ अंब आशीष पठानिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। बाद में एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं और हालात के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आनन-फानन पुतले को बुझाया। हालांकि स्थिति सामान्य ही रही। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंब चौक पर विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस बीच अचानक ही एक कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचा, जिसे तुरंत आग के हवाले कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जलते हुए पुतले को बुझाया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवा कांग्रेस नेता राघव ठाकुर के साथ पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस तरह की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव ठाकुर ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं संग जिला मुख्यालय ऊना शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने गए थे। इस बीच भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। अगली बार पूरी तैयारी के साथ जाएंगे और जिला में मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस अवसर पर गगरेट युकां अध्यक्ष अमन ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed