{"_id":"67aa06db94d8713c110ff99b","slug":"youth-congress-roars-against-social-media-influencer-demands-arrest-una-news-c-93-1-una1002-145782-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ गरजी युवा कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ गरजी युवा कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग
Tue, 11 Feb 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी के खिलाफ जारी किए गए विवादित वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। सोमवार को जिला युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऊना को ज्ञापन सौंपा।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रवि रौनखर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की छवि धूमिल करने और सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रशांत राय ने कहा कि पूर्व सोशल मीडिया पर रवि रौनखर के नाम से चैनल पर जारी वीडियो में बिना किसी दलील के पूजनीय धर्मस्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बारे में आपत्तिजनक, मर्यादा रहित, धर्म रहित भाषा का उपयोग किया है। इससे लोगों की भावनाओं की आहत किया गया है, जिसे जोकि सहन नहीं किया जाएगा।
युवा कांग्रेस नेताओं अखिल अग्निहोत्री, राघव ठाकुर और शोभित गौतम ने कहा कि इस वीडियो में न केवल उपमुख्यमंत्री बल्कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद को लेकर भी भ्रामक अफवाहें फैलाई गई हैं। कांग्रेस ने मांग की कि आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर विवेक राणा, नीतिश राणा, संदीप, बलविंद्र, अभिषेक, इशान ठाकुर, शुभम जोशी, मनदीप ठाकुर, गोल्डी सैणी, अभिषेक शर्मा, निखिल, अमन जसवाल, गुरमुख सिंह, परीक्षित, साहिल जसवाल, पंकज पटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।