फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth Congress brainstormed on upcoming action plans

Una News: युवा कांग्रेस ने आगामी कार्य योजनाओं पर किया मंथन

Tue, 22 Jul 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress brainstormed on upcoming action plans
कुटलैहड़ युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन होगा : विवेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, जिला महासचिव गोल्डी एवं जिला प्रभारी राहुल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना, युवा नेतृत्व को दिशा देना तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को लेकर अपने विचार साझा किए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। प्रत्येक चुनाव में युवाओं की भूमिका निर्णायक रहती है और उनका समर्पण पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए सकारात्मक सोच, अनुशासन और संगठनात्मक कौशल विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि निकट भविष्य में कुटलैहड़ युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें समर्पित और कर्मठ युवाओं को स्थान मिलेगा। इससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। जिला अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस एक जीवंत और सक्रिय संगठन है, जो हमेशा युवाओं की आवाज़ बुलंद करता रहा है। महासचिव गोल्डी और जिला प्रभारी राहुल ने भी संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। बैठक के अंत में अध्यक्ष अजय कुमार ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि आने वाले समय में कुटलैहड़ युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed