{"_id":"6159f10b8ebc3e9fb414a256","slug":"youth-commits-suicide-body-found-hanging-from-tree-una-news-sml3859600138","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस थाना के तहत ज्वाल गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार खुद को बताया और मां बाप और परिवार को किसी भी तरह से परेशान न करने की बात लिखी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को युवक की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। जबकि युवक का पिता चिंतपूर्णी में दुकान पर रोजाना की तरह काम करने गया था। मृतक युवक ज्वाल में बिजली उपकरण रिपेयर की दुकान करता था।
शनिवार को युवक सारा दिन घर में नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके बारे में इधर उधर लोगों से पता किया। युवक का तब भी पता नहीं चला। गांव के प्रधान और चिंतपूर्णी पुलिस को सूचना दी गई और रात को युवक का शव झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने युवक की मौत को लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। युवक की पहचान राकेश कुमार उम्र 32 साल निवासी ज्वाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी थाना के एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उधर, ज्वाल पंचायत प्रधान जोगिंदर पाल ने बताया कि शनिवार को युवक काफी समय तक घर नहीं आया तो गांव के लोगों ने उसकी काफी तलाश की और रात 11 बजे उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि युवक अविवाहित था और उसका एक छोटा भाई है।
बताया जा रहा कि उक्त युवक ने कुछ दिन पहले भी जहरीला पदार्थ खा लिया था तब उसने पुलिस में दिए बयान में कहा था कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खाया है। उधर, डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।