फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth arrested with country made pistol and cartridges

Una News: देसी कट्टे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with country made pistol and cartridges
नंगल (ऊना)। नंगल पुलिस की ओर से जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल और डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर युवक अरुण कुमार निवासी गांव भणाम को गिरफ्तार कर 315 बोर का एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी पुष्टि खुद थाना नंगल के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान की। थाना प्रभारी रोहित ने कहा कि नया नंगल पुलिस को गुप्तचरों से जानकारी मिली थी कि एक युवक कलसेहड़ा चुंगी के निकट बस से उतरकर पैदल ही सेक्टर दो नया नंगल की तरफ आ रहा है। उसके पास अवैध हथियार भी हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब युवक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed