{"_id":"6afae4a70f3288ab480fd9cf","slug":"nandini-first-in-speech-avantika-first-in-slogan-una-news-c-94-1-hmp1005-215441-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भाषण में नंदिनी, स्लोगन में अवंतिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भाषण में नंदिनी, स्लोगन में अवंतिका प्रथम
Tue, 17 Nov 2026 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:39 AM IST
विज्ञापन
बोहणी स्कूल में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल/हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहणी में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम, अनिका ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, स्लोगन लेखन में अवंतिका प्रथम, अनन्या द्वितीय और शालिनी भाटिया तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार रांगड़ा ने विद्यार्थियों को मधुमेह के कारणों, लक्षणों, जोखिम कारकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा और अनियमित दिनचर्या मधुमेह का जोखिम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने संतुलित आहार लेने, जंक फूड और अधिक मीठे पदार्थों से परहेज करने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और नियमित जांच से बीमारी के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।