{"_id":"6127cc0b8ebc3ec63542e035","slug":"young-man-dies-of-snakebite-in-budhwar-una-news-sml3817093173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढवार में सर्पदंश से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढवार में सर्पदंश से युवक की मौत
विज्ञापन
Young man dies of snakebite in Budhwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की बुढवार पंचायत में वीरवार सुबह सांप के डसने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक माह के बाद युवक की शादी निर्धारित थी। युवक के जीजा की भी एक माह पहले मौत हुई थी। परिवार अभी बेटी के दुखों से उबर भी नहीं पाया था कि अब नौजवान बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बुढवार गांव का 26 वर्षीय युवक विपन कुमार पुत्र स्व. दुर्गादास वीरवार सुबह पांच बजे बाथरूम गया। बाथरूम में उसे सांप ने डस दिया। परिजनों के मुताबिक सांप इतना जहरीला था कि डसने के पांच मिनट बाद ही उसका शरीर नीला पड़ गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां लाए लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
युवक अपने पीछे बूढ़ी मां और छोटा भाई को छोड़ कर चला गया। एक माह के भीतर घटित हुई दो घटनाओं से पीड़ित परिवार पर कुदरत का कहर बरस गया है। मृतक युवक के पिता की भी दो साल पहले मौत हो चुकी है। युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं। अब एकदम परिस्थितियां मातम में बदल गई। पुलिस थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।