{"_id":"6805409e596590d6c90bc8b4","slug":"young-man-died-in-road-accident-two-injured-una-news-c-93-1-una1002-151780-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजाब के बंदलैहड़ी में हादसा, मैहतपुर के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजाब के बंदलैहड़ी में हादसा, मैहतपुर के युवक की मौत, दो घायल
Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पंजाब के बंदलैहड़ी गांव के पास हुए सड़क हादसे में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय ऋषव राणा के रूप में हुई है, जबकि घायलों में आर्यन और कृतिक शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर नंगल जा रहे थे। इस दौरान वह पंजाब के बंदलैहड़ी गांव के समीप स्थित एमपी कोठी के पास हादसे का शिकार हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से आर्यन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
एसपी राकेश सिंह ने कहा कि हादसा पंजाब क्षेत्र में हुआ है। पंजाब पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। संवाद