फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   young boy died in una bus stand

21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 13 Jan 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
young boy died in una bus stand
आइएसबीटी ऊना के शौचालय में मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आइएसबीटी ऊना के शौचालय में युवक का शव मिला है। युवक को शौचालय में अचेत देखकर पुलिस उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय हनी खान पुत्र राजू खान निवासी तपा मंडी का रहने वाला था। उक्त युवक जिला ऊना के डंगोली गांव में कार पेंटर का काम करता था। युवक मंगलवार देर रात को लोहड़ी पर्व पर घर के लिए आइएसबीटी ऊना में बस लेने पहुंचा था। यहां वह बस स्टैंड के शौचालय में गया और बाहर नहीं निकला। जिसकी जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे दरवाजा बंद होने के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शौचालय के दरवाजा खोला तो युवक अचेत अवस्था में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही समय में युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed