फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   YFC Panjawar Red won the football competition

Una News: वाईएफसी पंजावर रेड ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
YFC Panjawar Red won the football competition
फाइनल में पंजावर की टीम ने वाईएफसी पंडोगा को 1-0 से हराया
विज्ञापन


लायंस कप में देखने को मिले शानदार मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा में आयोजित राज्य स्तरीय लायंस कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल वाईएफसी पंजावर रेड की टीम ने 1-0 से अपने नाम किया। वाईएफसी पंजावर रेड ने शानदार खेल दिखाते हुए वाईएफसी पंडोगा बी की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए। इसमें सभी टीमों के खिलाड़ियों से शानदार खेल दिखाया।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला लायंस क्लब पंडोगा और वाईएफसी पंडोगा बी के बीच हुआ। इस मैच में वाईएफसी पंडोगा बी के खिलाड़ियों से शानदार खेल दिखाते हुए लायंस क्लब पंडोगा को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश पाया। दूसरा मुकाबला वाईएफसी खड्ड और वाईएफसी पंजावर रेड के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। पूरे मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर पाईं। बाद में पैनल्टी शूटआउट में वाईएफसी पंजावर रेड ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद फाइनल मुकाबला वाईएफसी पंडोगा बी और वाईएफसी पंजावर रेड की टीमों के बीच हुआ। वाईएफसी पंजावर रेड की टीम एक गोल दागने में सफल रही। वाईएफसी पंडोगा बी की टीम ने भी गोल दागने की भरपूर कोशिश की, लेकिन असफल रही। वाईएफसी पंजावर रेड की टीम फाइनल मुकाबले में विजयी रही। प्रतियोगिता के सफल समापन पर जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय लायंस कप फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया, लेकिन वाईएफसी पंजावर रेड की टीम में स्थानीय खिलाड़ी थे। जिन्होंने प्रतियोगिता अपने नाम की।


------------------

इफको ने दिखाया ड्रोन से कैसे होगा छिड़काव

खेल प्रतियोगिता के दौरान इफको की ओर से किसानों के लिए ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का डेमो भी दिया गया। इसमें किसानों को बताया गया कि किस प्रकार एक ड्रोन के जरिये चंद मिनट में फसलों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है। इस अवसर पर इफको के क्षेत्रीय प्रबंधन माशूक अहमद और मार्केटिंग प्रभारी गौरव चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मौजूद किसानों को बताया कि ड्रोन से छिड़काव अधिक प्रभावी है और उसमें पैसों की बचत भी होगी। ड्रोन से छिड़काव के लिए बुकिंग का तरीका भी किसानों के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी की ओर से रामपाल चौधरी, सुशील कुमार, रामपाल पाली, योगेश कुमार, सुरेश कुमार, अंकुर चौधरी, अश्वनी कुमार, अमित कुमार, रिंपी चौधरी, अजय स्याल, नवीन ठाकुर सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed