फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Yellow alert of heat wave in the district in the next 48 hours

Una News: जिले में आगामी 48 घंटों में लू का येलो अलर्ट

Wed, 12 Jun 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert of heat wave in the district in the next 48 hours
42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान दर्ज
विज्ञापन

कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी के लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में प्रचंड गर्मी से कुछ दिन राहत के बाद एक बार फिर गर्मी बढना और लू चलना शुरू हो गई है। तेज धूप की तपिश से लोग परेशान हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जिले में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आगामी 48 घंटें के लिए लू चलने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। खास तौर पर दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की मात्रा सही प्रकार से बनाए रखने के लिए लोग तरबूज आदि का भी सेवन कर रहे हैं। गर्मी के कारण खास तौर पर दोपहर में भी बाजारों में रौनक कम हो गई है। बता दें कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में कमी जरूर देखने को मिली, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ तेज धूप के कारण सब्जियों की खेती और मक्की की अगेती फसल की सिंचाई के लिए रोजाना दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से आगामी 48 घंटें के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोट्स
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। आगामी 48 घंटें के लिए हीट वेव को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विनोद कुमार, विशेषज्ञ, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed