फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workshop on eco-tourism project will be held on June 1 in Bangana

Una News: बंगाणा में ईको-टूरिज्म परियोजना पर अह पहली जून को होगी कार्यशाला

Thu, 29 May 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Workshop on eco-tourism project will be held on June 1 in Bangana
पर्यटन के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित : जतिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिले में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14.53 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य जारी है। इसके तहत अंदरोली और सोहारी क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इस संदर्भ में जिलास्तरीय समिति की हाल ही में हुई बैठक में निर्णय लिया था कि 30 मई 2025 को होटल सी रॉक, रायपुर मैदान में सुबह 10:30 बजे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। अब यह कार्यशाला एक जून को इसी स्थान पर होगी।

कार्यशाला में परियोजना के विभिन्न पहलुओं में जल क्रीड़ा, मत्स्य पालन, नशा निवारण और स्वच्छता पर विशेषज्ञों की ओर से जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में भाग लेने के लिए रायपुर, बोहरू, चुल्हाड़ी, थहड़ा, मंदली, टिहरा, छपरोह, बल्ह खालसा, बल्ह, थाना कलां, धनेत, मुछाली, डोहगी, धुंधला, तनोह, लठियाणी, बुधान, ढयूगंली, हटली केसरी, बुडवार और दोबड़ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और जल क्रीड़ा में रुचि रखने वाले युवाओं को आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed