फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers and weather scared the farmers

Una News: मजदूरों और मौसम ने किसानों को डराया

Tue, 15 Apr 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Workers and weather scared the farmers
मौसम की अस्थिरता, मजदूरों की दिहाड़ी, खौफ में किसान,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट उपमंडल की एकमात्र फसल गेहूं पककर तैयार हो गई है। वहीं, मौसम की अस्थिरता के चलते कटाई शुरू करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। किसान चिंता में हैं कि यदि अभी कटाई शुरू कर दी और ऊपर से बारिश हो गई तो कटी हुई फसल पर पानी पड़कर नुकसान हो सकता है। आमतौर पर बैसाखी के दिन से ही क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो जाता था, लेकिन इस वर्ष मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। इसके अलावा गेहूं कटाई करने वाले मजदूरों की ओर से 12 सौ रुपये प्रति कनाल के दर से मांग किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। मजदूरों की यह मांग किसानों को कटाई से पहले ही आर्थिक दबाव में डाल रही है। किसान नेता एवं हिमाचल प्रदेश नंबरदार कल्याण महासंघ के संगठन मंत्री दीपक दत्ता ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। जब फसल तैयार हो चुकी है तो उचित समय पर कटाई न होने से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मजदूरों के उच्च दाम भी किसानों की आर्थिक स्थिति पर बोझ बन रहे हैं। किसानों को समय रहते बेहतर मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जानी चाहिए। गगरेट उपमंडल में फसल कटाई के समय मौसम की अनिश्चितता और मजदूरों की ओर से कटाई के मांगे जा रहे ऊंचे दाम ने किसानों में भय और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed