फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work started on starting e-parchi system in regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में ई-पर्ची सिस्टम शुरू करने को लेकर काम शुरू

Sun, 29 Sep 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Work started on starting e-parchi system in regional hospital
15 दिन के भीतर नेटवर्किंग से जुड़ जाएंगे सभी कंप्यूटर
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी हाथ से लिखी पर्ची बनाने से निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मैन्युअल पर्ची सिस्टम से जल्द निजात मिलेगी। अस्पताल परिसर में इसे लेकर नेटवर्किंग का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य को 15 से 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके कार्य के पूरा होने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट कर ई-पर्ची सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आगामी दिनों में मरीजों को हाथ से लिखी पर्ची के बजाय ई-पर्ची मिलेगी। क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतर व आधुनिक सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने इलेक्ट्रिोनिक पर्ची सिस्टम शुरू करने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। प्रबंधन की तरफ से क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर को ऑनलाइन सोफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में नेटवर्किंग को लेकर अस्पताल परिसर में प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में अभी भी पुरानी प्रणाली के तर्ज पर ही मरीजों को हाथ से लिखी पर्ची दी जाती है। ऐसे में मरीजों को पर्ची लेने के लिए सुबह के समय खास तौर पर सप्ताह के शुरुआती दिनों में लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अब कंप्यूटरकृत पर्ची सिस्टम शुरू करने के लिए मुहिम तेज कर दी है। इसके बाद मरीजों की पर्ची भी काउंटर पर जल्दी बन जाएगी। खास बात यह है कि इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए काउंटर पर भी इस सुविधा को शुरू किया जाएगा, ताकि बुजुर्ग लोगों को भी पर्ची बनवाने के लिए अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में ई-पर्ची सिस्टम सुविधा शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को पर्ची बनवाने के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed