{"_id":"692c473dfbf407c7480708d8","slug":"work-on-sprucing-up-the-highway-from-jhaleda-to-red-light-chowk-has-begun-una-news-c-93-1-una1002-173726-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: झलेड़ा से रेड लाइट चौक तक हाईवे को चकाचक करने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: झलेड़ा से रेड लाइट चौक तक हाईवे को चकाचक करने का कार्य शुरू
विज्ञापन
ऊना शहर में हाईवे पर टारिंग के कार्य के चलते लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड लाइट चौक से आगे मैहतपुर तक मार्च में होगा टारिंग का कार्य
क्रॉसर
शहर में टारिंग के कार्य के चलते दिनभर लगता रहा जाम
चार दिन के भीतर दोनों तरफ हाईवे का कार्य होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे के तहत ऊना शहर में टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। झलेड़ा से लेकर रेड लाइट चौक तक पांच किलोमीटर दोनों तरफ हाईवे को चकाचक किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चार दिन का लक्ष्य रखा है। झलेड़ा से रेड लाइट चौक तक एक तरफ का कार्य रविवार को एनएचएआई ने पूरा कर लिया है। सोमवार से दूसरी तरफ हाईवे को चकाचक करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद कार्य रोक दिया जाएगा। रेडलाइट चौक से मैहतपुर तक हाईवे को चकाचक करने का कार्य गर्मियों में मार्च माह में किया जाएगा। अंब बाजार में भी हाईवे को चकाचक कर दिया है। ऊना शहर में टारिंग के कार्य के चलते सोमवार को दिन भर जाम लगता रहा। दिनभर रेंगते हुए वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। शहर में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के विशेष जवान विभिन्न चौक तक तैनात किए गए थे। इसके चलते वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। एनएचएआई की ओर से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि लोगों और वाहन चालकों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े। इससे पहले एनएचएआई की ओर से हाईवे के किनारों को पक्का किया गया है। इससे लोगों को धूल व मिट्टी से काफी राहत मिली है। हाईवे के किनारे उगी घास को भी काटा जा रहा है। एनएचएआई ने अगले चार दिन तक वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से सहयोग की उम्मीद की है।
कोट्स
झलेड़ा से लेकर रेड लाइट चौक तक पांच किलोमीटर राष्ट्रीय हाईवे के दोनों तरफ टारिंग की जाएगी। अगले चार दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रेडलाइट चौक से आगे का कार्य मार्च में किया जाएगा। -राजेश कुमार, सहायक अभियंता, एनएचएआई ऊना।