फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on Naidun four-lane from Punjab border stuck in alignment issue

Una News: एलाइनमेंट के फेर में फंसा पंजाब सीमा से नादौन फोरलेन का काम

Tue, 22 Jul 2025 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Jul 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
Work on Naidun four-lane from Punjab border stuck in alignment issue
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने प्रस्ताव में त्रुटियां मिलने पर किया वापस
निर्माण कार्य में लगी एजेंसी ने दोबारा से भेजा प्रस्ताव

एलाइनमेंट का काम पूरा न होते तक लटका डीपीआर का भी काम
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने दिए अधिकारियों को जनहित में काम के निर्देश
जसवीर ठाकुर
ऊना। हिमाचल-पंजाब सीमा से नादौन तक फोरलेन का काम एलाइनमेंट के फेर में फंसकर रह गया है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को विभाग ने एलाइनमेंट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में त्रुटियां पाए जाने के सूरत में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एलाइनमेंट के प्रस्ताव को रद्द कर वापस भेज दिया है। इस पर फोरलेन के एलाइनमेंट और निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के आला अधिकारियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत फिर से फोरलेन के एलाइनमेंट की प्रपोजल तैयार कर भेजी है। एलाइनमेंट का कार्य पूरा होने के बाद ही आगामी इस दिशा में रूपरेखा तैयार होगी।
इसमें चाहे बात डीपीआर बनाने की हो या अन्य क्षेत्र की लोगों की समस्याओं के समाधान करने की बात हो। बता दें कि इसके साथ ही राष्ट्रीय मार्ग झलेड़ा से अंब को फोरलेन करने और इस कार्य को एम मार्क टेक्नोक्रेट को अवार्ड कर दिया गया है तथा ड्राफ्ट एलाइनमेंट रिपोर्ट विचाराधीन है।
विज्ञापन

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनों तरफ नालियों और उचित प्रावधान किए जाएंगे ताकि बारिश का पानी लोगों के घरों और जमीन में न घुसे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर जाली लगाई जाएगी ताकि बेसहारा पशुओं से होने वाले दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। बता दें कि जब तक एलाइनमेंट का कार्य फाइनल नहीं हो जाता है। तब तक डीपीआर का काम आगे नहीं चल पाएगा। एलाइनमेंट फाइनल होने के छह महीने के भीतर डीपीआर सहित अन्य कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य एजेंसी ने रखा है। एजेंसी ने केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को आश्वस्त किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने एलाइनमेंट के कार्य में लगी एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि डीपीआर में फोरलेन के दोनों ओर नालियों सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाए ताकि आगामी भविष्य में आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। एजेंसी के टीम लीडर इंजीनियर सतीश नाग का कहना है कि फोरलेन की एलाइनमेंट का प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। जैसे ही एलाइनमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है। उसके बाद ही फोरलेन के निर्माण के कार्य का आगामी रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झलेडा से अंब तक मार्ग की दूरी 29 किलोमीटर के करीब है और पंजाब बॉर्डर हिमाचल से नादौन मार्ग की दूरी 40 किलोमीटर के करीब है। एलाइनमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की रूपरेखा तय होगी। -राजेश शर्मा, एनएच ऊना के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed