फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on installation of central AC stalled in mother-child hospital

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में लटका सेंट्रल एसी लगाने का काम

Mon, 01 Apr 2024 05:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Work on installation of central AC stalled in mother-child hospital
स्वास्थ्य विभाग ने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बजट के बावजूद लोक निर्माण विभाग बिजली फिटिंग संबंधित कार्य नहीं कर रहा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल में बिजली संबंधी फिटिंग का कार्य पूरा न होने के कारण विभाग लोगों तक नए भवन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं कर पा रहा है। अस्पताल भवन में सेंट्रल एसी लगाने सहित अन्य कार्य लोक निर्माण विभाग के विद्युत विंग ने करना है। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में फिटिंग का काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिन काम चलने के बाद अब काम बंद पड़ा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कंपनी को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
करीब 30 करोड़ की लागत से बने मातृ-शिशु अस्पताल में केवल गायनी ओपीडी ही चल पा रही है। इसके अलावा शिशु रोग ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, गायनी वार्ड, शिशु रोग वार्ड, सहित अन्य सुविधाएं अभी भी पुराने भवन में चल रही है। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सात अक्तूबर 2022 को मातृ-शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया गया था। तब से लेकर आज तक केवल गायनी ओपीडी की सुविधा ही मरीजों को मिल रही है। इसके बनने से मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ और निजी अस्पतालों में जाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


कोट्स :
मातृ एवं शिशु अस्पताल के कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। बीते कई दिनों से फिटिंग का काम अधूरा पड़ा है। इससे प्रबंधन को शेष कार्य पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मातृ-शिशु अस्पताल, ऊना

--

मातृ-शिशु अस्पताल में विद्युत विंग से संबंधित काम चला हुआ है। इस कार्य के बाद सीलिंग का काम होगा। निजी कंपनी को काम जल्द पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर काम में कोताही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी विभाग करेगा
ई. बलदेव सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed