{"_id":"6883d00c04a77ad4bc09df74","slug":"work-of-gagret-hospital-is-suspended-due-to-lack-of-electrical-fitting-una-news-c-93-1-ssml1047-160349-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिजली फिटिंग न होने के चलते लटका गगरेट अस्पताल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिजली फिटिंग न होने के चलते लटका गगरेट अस्पताल का काम
Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल गगरेट के नए भवन में बिजली फिटिंग का कार्य पूरा न होने के चलते दो साल के इंतजार के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। वर्ष 2022 में अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था लेकिन अभी तक इस भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
नागरिक अस्पताल गगरेट वर्तमान में पुराने और छोटे भवन में चल रहा है। इससे अस्पताल में नई मशीनें भी स्थापित नहीं हो पा रही हैं। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस चार मंजिला भवन में लिफ्ट सहित मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात होंगे। ब्लड बैंक सहित इस भवन में मोर्चरी की भी सुविधा होगी। गगरेट अस्पताल में बेड की संख्या 50 की गई है लेकिन वर्तमान में पुराने भवन में अस्पताल चल रहा है। ऐसे में यहां केवल 20 बेड ही लगाए जा सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने भी इसे लेकर लोक निर्माण विभाग को कार्य जल्द पूरा करने के लिए कई बार सूचित किया गया है। इसके बाद भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है। बता दें कि नए भवन में 50 बेड लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं, नए भवन में अल्ट्रासाउंड व लैब सहित अन्य सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी। अस्पताल में चिकित्सकों और मरीजों सहित उनके तीमारदारों के लिए कैंटीन की सुविधा भी रहेगी। गगरेट अस्पताल नए भवन में कब तक शिफ्ट होगा, यह कहना मुश्किल है।
नए भवन में बिजली संबंधित कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। संंबंधित विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया है। लोक निर्माण विभाग जब तक भवन को हैंडओवर नहीं करता तब तक नए भवन में शिफ्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
-डॉ. पंकज पराशर, बीएमओ, गगरेट