{"_id":"69f8f14dc99e0034360a5f10","slug":"work-begins-to-remove-illegally-installed-boards-on-poles-una-news-c-93-1-una1002-190477-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खंभों पर अवैध लगाए गए बोर्डों को हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खंभों पर अवैध लगाए गए बोर्डों को हटाने का काम शुरू
Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट
हरकत में आया बिजली बोर्ड, खंभों पर लटकते विज्ञापन बोर्ड कार्यप्रणाली पर खड़े कर रहे थे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। क्षेत्र में बिजली के खंभों पर अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्डों को हटाने का काम शुरू हो गया है। अमर उजाला ने इस संदर्भ में बिजली बोर्ड की लापरवाही को उजागर करते हुए मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। आखिरकार बोर्ड के अधिकारियों की नींद टूटी और कार्रवाई अमल में लाई है। गौरतलब है कि पहले इन खंभों पर लटकते विज्ञापन बोर्ड न केवल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे थे बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बने हुए थे। खबर सामने आने के बाद बोर्ड ने आनन-फानन में टीम भेजकर इन बोर्डों को हटाना शुरू किया। हालांकि, यह कार्रवाई देर से जरूर हुई है लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि अगर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया जाए तो व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सकता है। स्थानीय लोगों में पवन कुमार, पुनित, अनिल कुमार, सुरेश कुमार किरण लता का कहना है कि बोर्ड को केवल खबरों के दबाव में नहीं बल्कि नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याएं दोबारा न उठें। अब देखना यह होगा कि बोर्ड इस कार्रवाई को कितनी गंभीरता से आगे भी जारी रखता है या फिर यह महज एक दिखावटी कदम बनकर रह जाएगा। बोर्ड के एसडीओ मंगल चौधरी ने कहा कि मामला ध्यान में आया था। जिस पर बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए इन बोर्डों को हटा दिया है। अगर भविष्य में दोबारा ऐसा होता है तो इन निजी संस्थाओं और स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।