{"_id":"6a2d61b30ca0a16dd50c0ab0","slug":"womens-commission-strict-in-the-case-of-viral-video-on-social-media-una-news-c-93-1-una1002-195063-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में महिला आयोग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में महिला आयोग सख्त
Sun, 14 Jun 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित एक गांव में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश महिला आयोग ने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सरोज शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला महिला आयोग के ध्यान में आया, जिसके बाद आयोग की सदस्य सरोज शर्मा ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करवाई।
महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि पीड़िता से मिलकर उसके शरीर पर चोटों के निशान देखे गए तथा उसका हालचाल जाना गया। आयोग की ओर से पीड़िता को हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है और पुलिस जांच पर लगातार नजर रखी जा रही है। महिला आयोग ने संबंधित जांच अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। सरोज शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आयोग ने वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वालों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़िता एक गरीब परिवार से संबंध रखती है और मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। ऐसे में समाज को पीड़ित महिलाओं के समर्थन में आगे आना चाहिए।