फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women keep the fast of Karva Chauth

सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा उपवास

Sun, 24 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Women keep the fast of Karva Chauth
रक्कड़ कॉलोनी में करवाचौथ व्रत को लेकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। - फोटो : Una
ऊना। जिला भर में करवाचौथ का त्योहार रविवार को पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार देर शाम को सज-धज कर निकली महिलाओं ने चांद और अपने पति का दीदार करने के बाद ही उपवास तोड़ा और अन्न-जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य के प्रतीक करवाचौथ पर्व पर परंपरा के मुताबिक सुहागिनों ने सुबह चार बजे सरगी का सेवन कर उपवास की शुरूआत की। इसके बाद दिन भर पति की रक्षा के लिए रोटी का निवाला तो दूर पानी का घूंट तक हलक से नीचे नहीं उतारा। इससे पहले सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक-दूसरे को सुहागियां बांटीं। सुहागिनों को सुहागियों के साथ अन्य श्रृंगार सामग्री भी वितरित की गईं। कई सुहागिनों ने चिंतपूर्णी, दुर्गामाता मंदिर, शीतला माता मंदिर एवं स्थानीय गीता माता मंदिर सहित माता के अन्य मंदिरों में भी श्रृंगार सामग्री चढ़ाई।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिरों में माथा भी टेका। कई जगह पति पत्नी साथ-साथ मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंचे। चौथ माता की महिमा का गुणगान करने के लिए दर्जनों महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुईं और कथा भी सुनी। सुहागिनों में पूनम, सोनिया, अंजना, रजनी, नीलाम, हिमानी, ममता, पूजा, आकांक्षा, जसप्रीत, मोनिका, अनु, सोनिया, नेहा, अनीता, इंदू, निशा, प्रिया, कमलेश, अनुराधा आदि ने कहा कि उन्होंने मंदिरों में शीश नवाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगल में सुहागिनों ने बटाई थाली
नारी। करवाचौथ व्रत को लेकर क्षेत्र में सुहागिनों में भारी उत्साह देखने को मिला। अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे विधि विधान से व्रत रखने वाली महिलाओं ने दिन भर निराहार रह कर तथा मेंहदी व अन्य तरह का श्रृंगार करके देर शाम पूजा अर्चना की और और व्रत की कथा पूरी श्रद्धा के साथ सुनने के उपरांत थाली बटाने की रस्म अदा की। पहले यह व्रत हिंदू समुदाय की सुहागिन महिलाएं ही रखा करती थीं लेकिन बदलते समय में इस व्रत को अच्छे वर की कामना करते हुए इसे कुंवारी लड़कियों ने भी अपना लिया।
खुली रही दुकानें, बारिश ने डाला खलल
करवाचौथ व्रत को लेकर रविवार को भी जिला मुख्यालय ऊना में मनियारी व अन्य कुछ दुकानें खुली रही, लेकिन शनिवार रात से जारी बारिश ने खलल डाल दिया। करवाचौथ के दिन भी बाजार में भीड़ उमड़ने की उम्मीद रखकर बाजार पहुंचे दुकानदारों को बारिश ने निराश कर दिया।
पति के ऑनलाइन दर्शन कर खोला व्रत
नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहने वाले सुहाग की रक्षा के लिए भी सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। देरशाम चांद निकलने पर सुहागिनों ने पति के ऑनलाइन दर्शन कर व्रत खोला। घर से बाहर रह रहे पतियों का ऑनलाइन ही आशीर्वाद लिया।

मंगेतर को पहुंचाया करवाचौथ शगुन
जिले में सगाई कर चुके युवक-युवतियों के परिजनों ने भी करवाचौथ को लेकर रस्में अदा की। लड़के के परिजनों की ओर से लड़की को करवाचौथ का शगुन भिजवाया गया। शादी से पहले करवाचौथ व्रत को लेकर कुंवारी लड़कियों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed