फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women judges raised their voice against the head, deputy head and secretary

Una News: महिला पंचों ने प्रधान, उपप्रधान और सचिव के खिलाफ आवाज की बुलंद

Tue, 14 Jan 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Women judges raised their voice against the head, deputy head and secretary
विकास कार्यों में मनमानी के आरोप, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा- फंड का हो रहा दुरुपयोग, बात न सुनी तो देंगी त्यागपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बढ़वार में तीन महिला वार्ड पंचों ने पंचायत में हो रही मनमानी और अनियमितताओं को लेकर प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ आवाज बुलंद की है। महिला पंचों का आरोप है कि पंचायत के प्रमुख पदाधिकारी विकास कार्यों और फंड के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरत रहे। इसके अलावा उनके सुझावों और प्रस्तावों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बढ़वार पंचायत की महिला वार्ड पंच शकुंलता देवी, रोशनी देवी, नीलम ने बताया कि स्थानीय प्रधान, उपप्रधान पंचायत व सचिव की मनमानी के खिलाफ खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा है। आवश्यक कदम उठाने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने पद से त्यागपत्र देने को मजबूर होंगी। इस विवाद ने पंचायत की कार्यशैली और नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला पंचों ने आरोप लगाया कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। पंचायत में होने वाले अधिकांश फैसले बिना उनके परामर्श और सहमति के लिए जाते हैं। पंचायत में मजदूरी प्रथा को खत्म करके ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। किसी भी निर्णय या योजना में महिला पंचों को शामिल नहीं किया जाता। फंड और संसाधनों के उपयोग की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। महिला पंचों ने बताया कि हमने जनता के कल्याण के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन हमें अपनी भूमिका निभाने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी की प्रतिक्रिया
खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुशील कुमार ने कहा कि महिला पंचों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। जांच के आदेश दिए हैं। बीडीओ ने पंचायत इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। महिला पंचों की ओर से लगाए गए आरोप गंभीर हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि पंचायत में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सचिव का कहना है कि महिला पंचों के आरोप बेबुनियाद हैं। उनका दावा है कि सभी कार्य पंचायत के नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार किए जा रहे हैं। प्रधान ने कहा कि हम सभी वार्ड पंचों को साथ लेकर काम करने की कोशिश करते हैं। महिला पंचों की शिकायतों की जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed