{"_id":"5734c6384f1c1b9010919a62","slug":"women-fell-down-from-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते बुलेट से महिला गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते बुलेट से महिला गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 12 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
bike
- फोटो : bike
चिंतपूर्णी मेन रोड पर चलते हुए बुलेट से एक महिला सड़क पर गिर गई। इससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। हादसा महिला की चुनरी बाइक के टायर में फंसने के कारण हुआ। महिला को चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बुलेट पर बैठकर घर की ओर जा रही थी कि महिला की चुनरी अचानक बाइक के पिछले टायर में फंस गई और महिला चलते मोटरसाइकिल पर से सड़क पर गिर गई, जिसे फौरन 108 की मदद से चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। मामले की पुष्टि डॉ. अशोक ने की है।
विज्ञापन